मनासा। ग्राम पिपलिया रावजी में ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ता जगदीश जाटव ने बताया कि कथा का समापन 15 अप्रैल को होगा। इसी अवसर पर तुलसी विवाह भी संपन्न होगा, जिसमें भाटखेड़ी से राम जानकी मंदिर तक बारात निकाली जाएगी।
कलश यात्रा 9 अप्रैल को-
कथा का शुभारंभ 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को प्रातः 7.30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कथा स्थल मनासा रोड, अंबा माता चौराहा, पिपलिया रावजी निर्धारित किया गया है।
भागवत कथा 9 से 15 अप्रैल तक-
कथा वाचन पंडित प्रकाश मेनारिया (बोरी वाले) द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक किया जाएगा। कथा की पूर्णाहुति 15 अप्रैल (बुधवार) को सायं 4.30 बजे से होगी। आयोजक जगदीश जाटव एवं समस्त ग्रामवासियों ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।