नीमच। नीमच के कमल अग्रसेन भवन में बुधवार दोपहर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया तथा उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। वक्ताओं ने पेंशनरों के हितों, उनके अनुभवों और समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथियों की रही उपस्थिति-
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शोभना मीणा, जिला विधिक सेवा अधिकारी प्रविंद पूनिया एवं रेलवे चिकित्सा अधिकारी रंजना सिंहल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।