BREAKING NEWS
KHABAR : करियर की नई राहों से रूबरू हुईं छात्राएं,.. <<     REPORT : शाजापुर में दवा विक्रय में अनियमितता पड़ी.. <<     KHABAR : सीईओ जितेन्द्र सेंगर ने की ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : लखपति दीदी योजना ने बदली जिंदगी, सुनीता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों पर रहेगी किस्मत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 11:20 am
KHABAR : मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, कुपोषित बच्चों को तुरंत एनआरसी में भर्ती करने के निर्देश, राशन दुकान में गड़बड़ी पर फूड इंस्पेक्टर और प्रबंधक को नोटिस, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल में कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कुपोषित बच्चों को तुरंत NRC में भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह राशन दुकान में गड़बड़ी पर फूड इंस्पेक्टर और प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।


कलेक्टर ने ग्राम निशान और पाठई का दौरा किया
दरअसल कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने शाहपुर के ग्राम निशान और पाठई का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।आंगनबाड़ी में मध्यान्ह भोजन में सब्जी नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। तीन गंभीर कुपोषित बच्चों को NRC में भर्ती नहीं किए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं राशन दुकान में स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर फूड इंस्पेक्टर और समिति प्रबंधक को नोटिस जारी करने के आदेश दिए है।


योजनाओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं
खाद्यान्न पर्ची के लंबित आवेदन पर पंचायत सचिव को भी नोटिस देने के निर्देश दिए गए। महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका बढ़ाने और उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिए निर्देश दिए। “शाहपुर में कलेक्टर के इस सख्त निरीक्षण से साफ है कि अब लापरवाही पर सीधे कार्रवाई होगी। प्रशासन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि योजनाओं में लापरवाही अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE