BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2026, 4:20 pm
KHABAR : ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि मौलाना इलाही पहुंचे भोपाल, एकता के संदेश के साथ जुटी भीड़, बच्चे फिलिस्तीन झंडे छपी हुई टी-शर्ट में नजर आए, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। शहर में मुस्लिम समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से कोहेफिजा स्थित एम.आई.जी. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ‘इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ जारी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर पहुंचे हैं, जिससे आयोजन स्थल पर एकजुटता का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ छोटे बच्चे फिलिस्तीन झंडे छपी हुई टी-शर्ट में नजर आए, जिसकी दूसरी तरफ ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का फोटो लगा है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही, जो ईरान के सुप्रीम लीडर के के प्रतिनिधि हैं, भी मौके पर पहुंच चुके हैं। उनके आगमन के साथ ही कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया है। विभिन्न मसालक के उलेमा एक मंच पर मौजूद हैं और समाज में आपसी मतभेद खत्म कर “सिर्फ उम्मत” की सोच को मजबूत करने का संदेश दे रहे हैं।


कार्यक्रम में मुफ्ती डॉ. इरफान आलम साहब कासमी, रणवीर सिंह वजीर (प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग), राजकुमार वर्मा (सदस्य, कांग्रेस कमेटी), फतेहगढ़ इमामबाड़ा के इमाम मौलाना राजीउल हसन साहब और शाहजहानाबाद गुरुद्वारे के ग्रंथी अरिजीत सिंह भी शामिल हुए। विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया।


शिया समुदाय के इमाम सहित अन्य धर्मगुरु भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मौलाना इलाही इत्तेहाद-ए-उम्मत पर मार्गदर्शन देंगे, जबकि अन्य उलेमा भी अपने विचार रखेंगे। आयोजकों के अनुसार, मुख्य जलसे के बाद शाम को फतेहगढ़ इमामबाड़ा में मगरिब की नमाज़ के बाद ताज़ियती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मौलाना इलाही संक्षिप्त तकरीर करेंगे और लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE