मनासा। भीषण गर्मी में मूक पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लायंस क्लब मनासा द्वारा रविवार को एक्शन संडे के तहत सकोरा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम लायंस क्लब अध्यक्ष विष्णु सोनी के भ्राता स्वर्गीय रमेश सोनी की स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें 201 सकोरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, छतों और आसपास सकोरों में पानी भरकर पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करें।
मानवता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान-
वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी का छोटा सा प्रयास भी उनके जीवन के लिए अमृत समान है। लायंस क्लब ने लोगों से मानवता और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान करते हुए सकोरा अभियान में सहभागी बनने की अपील की। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन रमेश मुंदड़ा, प्रकाश झवर, अशोक मालपानी, एम.के. डे, नेमीचंद पाटीदार, यशवंत सोनी, कैलाश कामरिया, प्रशांत शर्मा, अनूप व्यास, नितिन जैन, अंकित सारडा, अश्विन सोनी, पीयूष सोनी एवं अभिषेक सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।