BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 3:18 pm
KHABAR : हजरत चाँदशाह वली बाबा का 51वां उर्स 22 मई से, चार दिवसीय कौमी एकता उर्स में कव्वाली, चादर पेशी और लंगर का होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हजरत सरकार चाँदशाह वली बाबा रहमतुल्लाह अलैह तामीर कमेटी, महू रोड नीमच द्वारा चार दिवसीय 51वां कौमी एकता उर्स 22 मई से 25 मई तक श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स को लेकर दरगाह परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कमेटी के सदर हयात “बबलू भाई” ने बताया कि स्वर्गीय गजानंद शर्मा एडवोकेट (गुरु) एवं मरहूम सूफी कय्यूम भाई टांडे वाले की प्रेरणा से प्रतिवर्ष बाबा का उर्स आयोजित किया जाता है।

उर्स का शुभारंभ 22 मई शुक्रवार को होगा। इस दिन शाम 5 बजे मरहूम सूफी कय्यूम भाई के निवास स्थान से चादर शरीफ रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए दरगाह शरीफ पहुंचाई जाएगी। प्रतिदिन बाबा के आस्ताने पर लंगर-ए-आम का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत 22 मई को सुबह 8 बजे आलम कुशाई, कुरआन ख्वानी एवं रात्रि में नमाज-ए-ईशा के बाद महफिल-ए-मिलाद व नात ख्वानी आयोजित होगी।

23 मई शनिवार को नमाज-ए-ईशा के बाद महफिल-ए-शमा में समीर असलम साबरी कव्वाल पार्टी चित्तौड़गढ़ एवं अकसद-अकदस कव्वाल पार्टी नीमच अपना कलाम पेश करेगी। वहीं 24 मई रविवार को उस्ताद अनवर साबरी, मोहम्मद असलम साबरी एवं शहजाद नवाब चिश्ती कव्वाल मंदसौर द्वारा सूफियाना कलाम पेश किए जाएंगे। उर्स का समापन 25 मई सोमवार को नमाज-ए-फजर के बाद कुल की रस्म के साथ होगा।

इस अवसर पर कमेटी के उपाध्यक्ष मजीत भाई मुल्तानी, सरपरस्त आला लाला बम्ब, निगरान-ए-आला इकबाल भाई, अनवर खान, संगतसिंह गौत्रा, बिट्टू गौत्रा, सन्नी गौत्रा एवं प्रवक्ता रूपा शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों से उर्स में शामिल होकर कौमी एकता के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE