नीमच। अंबा माता आरोग्य सेवा न्यास, अन्नपूर्णा सेवा न्यास एवं जायंट्स ग्रुप इंदौर के सौजन्य से दिव्यांगता मुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय स्वर्णकार समाज धर्मशाला में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर का शुभारंभ महंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में तथा अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संरक्षक राकेश पप्पू जैन की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. आशीष जोशी, विभाग प्रमुख अजय भटनागर, सचिव आशीष जोशी तथा अन्नपूर्णा सेवा न्यास के सचिव प्रकाश मंडवारिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार शिविर में अब तक 75 पंजीयन हो चुके हैं। यह शिविर 23 मई तक चलेगा, जिसमें 125 से अधिक दिव्यांगजन कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की उपस्थिति देखी जा रही है तथा इसे दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत शिविर माना जा रहा है।