BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 7:54 pm
NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बजरंग दल का 7 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ, दीप प्रज्वलन व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बजरंग दल द्वारा आयोजित 7 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग (शिविर) का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उद्घाटन सत्र में विनोद जी यती महाराज, प्रांत सह मंत्री सुंदर कटारिया, वर्ग प्रमुख एवं बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक करण सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन गीत एवं वंदना के साथ किया गया।

विभागीय व्यवस्था का परिचय कराया गया- 
कार्यक्रम के प्रारम्भ में वर्ग व्यवस्था प्रमुख एवं विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक ने सभी विभागों के व्यवस्था प्रमुखों का परिचय कराया। विनोद जी यती महाराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तिलक को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का प्रतीक बताते हुए युवाओं से अपनी संस्कृति पर गर्व करने का आह्वान किया। प्रांत सह मंत्री सुंदर कटारिया ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति, वेदों की परंपरा, तथा विभिन्न ऐतिहासिक आंदोलनों का उल्लेख करते हुए संगठन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता पर विचार व्यक्त किए।

प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा-
प्रांत सह संयोजक करण सिंह ने 7 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं समाजहित से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा एवं राजसमंद जिलों से प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए हैं, जो आगामी 7 दिनों तक विभिन्न शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास सत्रों में भाग लेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE