BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 6:16 pm
KHABAR : रतनगढ़ के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी स्वर्गीय श्री पिंटू छपरीबंद की स्मृति में रात्रकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, पढे़ संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। दिनांक 26/05/2026 से रात्रकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रॉयल क्रिकेट क्लब रतनगढ़ एवं रतनगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों द्वारा रतनगढ़ के जाने-माने स्टार क्रिकेटर स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद की स्मृति में रात्रकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन का भव्य शुभारंभ किया गया इस शुभ मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर रतनगढ़ में प्रसिद्ध मुस्कान बुआ एवं पिंटू छपरीबंद के पुत्र चीनू छपरीबंद पधारे सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद के चित्र पर पुष्प माला एवं दीप प्रज्वल कर मुख्य अतिथियों समस्त क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों एवं वहां मौजूद समस्त क्रिकेट प्रेमियों द्वारा स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई उसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई टूर्नामेंट पधारे अतिथि मुस्कान बुआ का समिति के सदस्यों द्वारा केसरिया दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया एवं खिलाड़ियों से परिचय कर मैच की शुरुआत की गई  इस टूर्नामेंट में आसपास क्षेत्र की 32 टीम के द्वारा क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे और अंत में जो भी विजेता टीम होगी उसे प्रथम पुरस्कार के रूप में 51000 एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 25000 एवं ट्रॉफी दी जाएगी एवं प्रत्येक मैच में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले को हर मैच में मैन ऑफ द मैच से दिया जाएगा इस मौके पर आयोजन समिति का पूरे छपरी बंद परिवार की ओर से धन्यवाद दिया गया इस आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा बहुत ही मेहनत करके आयोजन की शुरुआत की गई समिति के सदस्य गण गोलू छपरीबंद, हरिओम बैरागी, रितिक छपरीबंद, शिव फिकल, एवं समिति के सभी सदस्यों गणों द्वारा अपील की गई है कि आयोजन को सफल बनाने के लिए रतनगढ़ नगर एवं आसपास क्षेत्र के सभी क्रिकेट प्रेमियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए आग्रह समिति के द्वारा किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE