BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 6:32 pm
KHABAR : काचीगुडा-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब एक्सप्रेस के रूप में नियमित, ट्रेन संख्या 07053/07054 को बदला गया 17601/17602 में, जुलाई माह से शुरू होगी नियमित सेवा, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और काचीगुडा एवं श्रीगंगानगर के बीच नियमित रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 07053/07054 काचीगुडा–श्रीगंगानगर–काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया गया है। अब यह सेवा संशोधित ट्रेन संख्या 17601/17602 काचीगुडा–श्रीगंगानगर–काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 17601 काचीगुडा–श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा 25 जुलाई 2026 से काचीगुडा से प्रारंभ होगी, जबकि ट्रेन संख्या 17602 श्रीगंगानगर–काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा 28 जुलाई 2026 से श्रीगंगानगर से शुरू होगी।

ट्रेन संख्या 17601 प्रत्येक शनिवार को काचीगुडा से 22:00 बजे प्रस्थान कर उज्जैन (23:40/23:45), नागदा (01:10/01:25) होते हुए सोमवार 21:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 17602 प्रत्येक मंगलवार को श्रीगंगानगर से 06:55 बजे प्रस्थान कर नागदा (04:10/04:25), उज्जैन (05:30/05:35) होते हुए गुरुवार 07:15 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मलकाजगिरी, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसर, धर्माबाद, नांदेड़, हिंगोली, अकोला, हरदा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, रींगस, सीकर, चूरू, बीकानेर, सूरतगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि संशोधित ट्रेन संख्याओं का ध्यान रखें, क्योंकि यह सेवा अब 17601/17602 के रूप में संचालित होगी। अधिक जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE