मंदसौर। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत लसुडावन में स्थित प्राचीन “ओरा की बावड़ी” की साफ-सफाई एवं जीर्णाेद्धार का कार्य किया गया। अभियान के तहत बावड़ी की सफाई कर उसे पुनः उसके मूल स्वरूप में लाया गया, जिससे यह प्राचीन जल संरचना फिर से आकर्षक दिखाई देने लगी।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर अभियान में सहभागिता की तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।
जनपद अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्राचीन जल संरक्षण संरचनाएं आज भी अत्यंत उपयोगी एवं प्रासंगिक हैं। उन्होंने क्षेत्र की सभी जल संरचनाओं एवं प्राचीन बावड़ियों की सामुदायिक सहयोग से नियमित साफ-सफाई एवं जीर्णाेद्धार करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण से भू-जल स्तर में वृद्धि होगी तथा भविष्य में जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं परंपरागत जल स्रोतों के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।