आगर मालवा। सेना भर्ती कार्यालय, महू द्वारा अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आयोजित भर्ती रैली का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह भर्ती रैली नवंबर-दिसंबर माह में इंदौर में आयोजित की गई थी, जिसमें उज्जैन एवं इंदौर संभाग के 15 जिलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार भर्ती परीक्षा का परिणाम 25 मई 2026 को घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को प्रातः 7:00 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित सेना भर्ती कार्यालय, महू में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
भारतीय सेना ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं योग्यता आधारित होती है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलाल या फर्जी व्यक्तियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण हेतु अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, महू से दूरभाष क्रमांक 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।