BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2026, 10:20 am
KHABAR : एसडीएम के नेतृत्व में मनासा के निजी अस्पतालों व होटलों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर होटल सील, लीलावती का मेडिकल बंद, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार बुधवार को एसडीएम मनासा किरण आंजना के नेतृत्व में मनासा नगर के निजी चिकित्सालयों, होटलों एवं शॉपिंग मॉल का औचक निरीक्षण किया गया। जांच दल में तहसीलदार, सीएमओ, विद्युत सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी व नगर परिषद के अधिकारी शामिल रहे।


एसडीएम किरण ने उक्त जानकारी देते हुए बताया, कि जांच दल द्वारा बालू होटल में बिना लाइसेंस मावा निर्माण पर 5100 रुपये का स्पॉट फाइन कर परिसर सील किया गया।  


लीलावती हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के संचालित पाए जाने पर मौके पर बंद कर सील किया गया। गांधी सुपर स्टोर मार्ट में एक्सपायरी फायर उपकरण मिले, जिन्हें बदलने के निर्देश दिए। तुलसी किरण मार्ट में एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की गई। एसडीएम किरण आंजना ने बताया कि प्रशासन के उक्त जांच दल ने चिरंजीवी हॉस्पिटल, नाकोड़ा लाइफलाइन, मनासा ग्लोबल हॉस्पिटल, एस.एल. पाटीदार हॉस्पिटल, माधवम हॉस्पिटल, मजेजी हॉस्पिटल, लीलावती हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।


सभी अस्पतालों को फायर सेफ्टी उपकरण दुरुस्त करने व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE