BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2026, 10:39 am
KHABAR : अब रीवा में दम दिखाएंगे जिले के तैराक, 54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप के लिए नीमच टीम रवाना, खिलाड़ियों में मुकाबलों को लेकर दिखा उत्साह, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद अब नीमच के युवा तैराक राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को नीमच जिला तैराकी संघ की टीम 54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए रीवा रवाना हुई। खिलाड़ियों में राज्य स्तरीय मुकाबलों को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास नजर आया।


जिला तैराकी संघ द्वारा चयनित खिलाड़ियों की टीम को बुधवार को रीवा के लिए रवाना किया गया। 30 मई से 3 जून तक आयोजित होने वाली 54वीं राज्य तैराकी चौम्पियनशिप में प्रदेशभर के तैराक विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नीमच के खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। रवाना होने से पहले खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्रों के दौरान अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया और बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ रीवा के लिए रवाना हुए। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, बेक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्ट्रोक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। टीम रवाना होने के दौरान जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, मोहनसिंह गेहलोत, राकेश बंसल, राजेश वर्मा, संघ सचिव तरुण ओझा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञानोदय स्विमिंग एकेडमी के कोच एवं टीम मैनेजर रविंदर कुमार सोनी भी खिलाड़ियों के साथ रीवा रवाना हुए, जो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE