ठीकरी। बुधवार शाम ठीकरी नगर में कौमी एकता और भाईचारे की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। शहर मुस्लिम कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने हाथों में तिरंगा और “गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो” लिखे बैनर लेकर विशाल रैली निकाली।
रैली के दौरान “गाय के सम्मान में मुसलमान मैदान में”, “कोमी एकता जिंदाबाद”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “स्लॉटर हाउस बंद करो” जैसे नारों से पूरा नगर गूंज उठा। रैली शाम करीब 5ः30 बजे नायता मोहल्ला जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस थाना ठीकरी पहुंची, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तहसीलदार जगदीश वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने तथा देशभर में संचालित स्लॉटर हाउस बंद करने की मांग की गई।