BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2026, 1:05 pm
NEWS : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, चित्तौड़गढ़ में 18 मई से निरंतर चल रही हैं विशेष गुरमत क्लासें, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सिखों के पांचवें गुरु, शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के पावन शहीदी दिवस को समर्पित करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, चित्तौड़गढ़ में 18 मई से विशेष गुरमत क्लासें निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इन क्लासों में बच्चों, युवाओं एवं संगत को गुरबाणी, कीर्तन, तबला, हारमोनियम एवं दस्तार सजाने की कला की शिक्षा दी जा रही है।


गुरबाणी क्लासें भाई मनिंदर सिंह एवं गुरलीन कौर द्वारा करवाई जा रही हैं, जिनमें बच्चों को गुरबाणी पाठ, शुद्ध उच्चारण एवं गुरमत जीवन शैली की शिक्षा दी जा रही है। वहीं कीर्तन क्लासें ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिनमें बच्चों एवं युवाओं को गुरमत संगीत, शबद कीर्तन, तबला एवं हारमोनियम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


इसके साथ ही ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी द्वारा प्रतिदिन श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ एवं उसकी संपूर्ण व्याख्या संगत को सरल एवं भावपूर्ण तरीके से समझाई जा रही है, जिससे संगत में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा देखने को मिल रही है।
दस्तार क्लासों के माध्यम से बच्चों को सिख स्वरूप एवं दस्तार सजाने की कला भी सिखाई जा रही है। इन क्लासों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को गुरमत विचारधारा, सिख इतिहास, संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है।


गुरुद्वारा साहिब में चल रही इन क्लासों में संगत बढ़-चढ़ कर सेवा निभा रही है। सेवा में हरमीत सिंह, कवलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, संजौली अरोड़ा, नीना कौर सहित अनेक सेवादार अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे एवं युवा उत्साहपूर्वक इन क्लासों में भाग ले रहे हैं।


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संगत से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को इन गुरमत क्लासों से जोड़ें ताकि वे धर्म, संस्कृति एवं सेवा भावना से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। यह जानकारी जोगिंदर सिंह होडा ने दी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE