दूदरसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्ग दर्शन में नीमच जिला कांग्रेस में कार्यसमिति का गठन किया गया है जिसमें सचिव के पद पर जगदीश धाकड़ को नियुक्त किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितू पटवारी के निर्देशानुसार नीमच जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने अपनी कार्यसमिति में सचिव के पद पर जगदीश धाकड़ ( खेड़ा दारू ) को नियुक्त किया गया है।
धाकड़ की नियुक्ति से नीमच क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है उनके मिलने वाले कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई प्रेषित की है।
ज्ञात रहे धाकड़ मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व चेयरमैन जयराज धाकड़ के सुपुत्र है तथा ग्राम पंचायत दूदरसी में सपत्नीक लगातार 11 वर्षों तक सरपंच पद पर रहते हुए अनेक विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया था। धाकड़ नीमच उत्तर मण्डलम के अध्यक्ष पद पर भी रहे तथा पार्टी को मजबूत करने की दिशा में तत्पर रहते थे। उनके किए गए कार्यों से ही उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव पद नवाजा गया है।
यह जिंक अनिवार्य है कि जगदीश धाकड़ भले ही कांग्रेस के जमीनी स्तर के कार्रकर्ता है किंतु उनके व्यवहार और आचरण से विपक्ष के लोग भी अभिभूत हैं।