BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2026, 10:34 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की घेराबंदी तो पहुंचा संदिग्ध ट्रक, जैसे ही चालक ने उठाया ये कदम तो अधिकारियों को हुआ शक, फिर रोककर ली तलाशी..., माजरा देख उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहे थे माल, दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 3 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी कपासन हरजीलाल के निर्देशन में थाना मंगलवाड़ प्रभारी एसआई गोकुल लाल डांगी मय जाप्ता क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी कर रहे थे।

नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रहे एक टाटा ट्रक चालक ने पुलिस जाप्ता देखकर वाहन को तेजी से चित्तौड़गढ़ की ओर भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजिन्द्र कुमार (41) निवासी यमुनानगर, हरियाणा तथा खलासी ने अपना नाम सुरजीत सिंह (65) निवासी यमुनानगर, हरियाणा बताया।

ट्रक की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें से 3 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीमरू एसआई गोकुल लाल डांगी, एएसआई श्यामलाल, कांस्टेबल राकेश कुमार, सुनील, गोमाराम एवं भान सिंह।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE