BREAKING NEWS
BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2026, 11:59 am
BIG REPORT : नीमच में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पेयजल जांच अभियान तेज, नगर पालिका की टीम ने वार्ड 15 में की पानी की गुणवत्ता की जांच, फिजिकल, पीएच, टीडीएस व क्लोरीन टेस्ट मानक अनुरूप मिला जल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आमजन को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत नगर पालिका द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर पानी की गुणवत्ता जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर पेयजल सैंपलों की मौके पर ही तकनीकी जांच की जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को सीएमओ दुर्गा बामनिया के निर्देशानुसार नगर पालिका के केमिस्ट सुरेश पवार के नेतृत्व में टीम वार्ड क्रमांक 15 पहुंची, जहां पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान पानी में मौजूद केमिकल्स एवं मिनरल्स की स्थिति का सूक्ष्म परीक्षण किया गया, ताकि नागरिकों तक सुरक्षित एवं मानक अनुरूप पेयजल पहुंच सके।

टीम द्वारा मौके पर ही फिजिकल टेस्ट, पीएच टेस्ट, टीडीएस टेस्ट, क्लोरीन टेस्ट एवं टर्बिडिटी टेस्ट किए गए। वहीं विस्तृत जांच के लिए पानी के सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

केमिस्ट सुरेश पवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पानी का टीडीएस 305 एवं क्लोरीन स्तर 0.5 पाया गया, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पिछले चार-पांच दिनों से लगातार जारी है तथा आगामी दिनों में शहर के प्रत्येक वार्ड में इसी प्रकार पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE