BREAKING NEWS
BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2026, 3:46 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में शुरू होगा अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित, जुलाई माह की इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सत्र 2026-27 के लिए जिला चित्तौड़गढ़ में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके तहत इच्छुक अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, जैन, सिख, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी) के बालक विद्यार्थी जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, चित्तौड़गढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं है अथवा सरकारी कर्मचारी होने की स्थिति में वे वेतन स्तर-11 तक का वेतन प्राप्त कर रहे हों। साथ ही विद्यार्थी कक्षा 9वीं या उससे उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत होना चाहिए।

इच्छुक विद्यार्थी 1 जून 2026 से जिला अल्पसंख्यक कार्यालय से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष नंबर 01472-294667 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छात्रावास में चयनित विद्यार्थियों को रहने, भोजन एवं अन्य सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE