BREAKING NEWS
BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2026, 3:54 pm
NEWS : लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल ने संभाला सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के उप प्राचार्य का पदभार, विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का जताया संकल्प, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल ने उप प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने उन्हें विद्यालय की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल आर्मी एजुकेशनल कोर की अनुभवी एवं दक्ष अधिकारी हैं। उन्होंने 16 सितंबर 2006 को भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था। वह दूसरी पीढ़ी की सेना अधिकारी होने के साथ-साथ ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई की पूर्व छात्रा भी हैं।

लेफ्टिनेंट कर्नल ठकराल ने जम्मू विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। उन्हें शिक्षा, नेतृत्व, प्रशासन एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। वर्ष 2008 से 2011 तक उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने जेंटलमैन कैडेट्स के प्रशिक्षण के साथ-साथ संस्थागत संचार एवं आउटरीच गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल ने विद्यालय की उपलब्धियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ को अग्रणी शिक्षण संस्थान बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE