BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2026, 6:15 pm
KHABAR : माहवारी स्वच्छता दिवस पर जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम, किशोरियों को दी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी, रैली निकालकर किया गया जागरूक, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान ने बताया कि जिला चिकित्सालय मंदसौर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सीएमएचओ डॉ. जी.एस. चौहान, डीटीओ डॉ. आर.के. द्विवेदी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक निलेश गर्ग के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे सीएमएचओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पश्चात जिला प्रशिक्षण केंद्र आईपीपी-6 के ट्रेनिंग हॉल में कार्यशाला एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में आरकेएसके परामर्शदाता प्रियंका शर्मा ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किशोरियों एवं महिलाओं को स्वच्छ सूती कपड़े या सेनेटरी नेपकिन का उपयोग करना चाहिए तथा व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

जिला समन्वयक सुरेश चंद्र मुवेल ने कहा कि समाज में माहवारी को लेकर कई मिथक और रूढ़ियां फैली हुई हैं, जबकि यह एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वच्छता और उचित देखभाल अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में मिरेकल नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं, अस्पताल स्टाफ, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE