मंदसौर। परिवहन विभाग द्वारा लोक परिवहन बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 23 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 41 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा 3 वाहनों को जब्त किया गया।
विभागीय जानकारी के अनुसार बिना परमिट अथवा परमिट शर्तों के उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों पर 76 हजार रुपये, ओवरलोडिंग करने वाले 6 वाहनों पर 30 हजार रुपये, बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के चल रहे 3 वाहनों पर 30 हजार रुपये तथा बिना वर्दी चालक पाए जाने पर 9 वाहनों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
परिवहन विभाग ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।