BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2026, 6:59 pm
KHABAR : शासकीय महाविद्यालय सैलाना में आनंद संस्थान की प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित, 115 विद्यार्थियों ने लिया भाग, सीखे जीवन में आनंद, संतुलन और सकारात्मकता के सूत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में राज्य आनंद संस्थान द्वारा एक दिवसीय परिचय कार्यशाला का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में सीएमसीएलडीपी के 115 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर जीवन को आनंदमय, सरल एवं तनावमुक्त बनाने के सूत्र सीखे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में प्राचार्य आर.एस. पाटीदार ने विद्यार्थियों को ईमानदारी एवं परिश्रम के साथ जीवन जीते हुए आनंदित रहने की प्रेरणा दी। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने “अल्पविराम” कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा जीवन में सकारात्मकता बढ़ाता है।

आनंद विभाग की जिला समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर सीमा अग्निहोत्री ने कहा कि “अल्पविराम” अंतरात्मा की आवाज है, जो तनाव को कम कर जीवन में संतुलन और आनंद लाता है। उन्होंने कहा कि क्षमा और कृतज्ञता का भाव जीवन को सरल एवं सहज बनाता है।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर गिरीश सारस्वत, पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया एवं मधु परिहार ने भी जीवन में आत्मीय संबंधों, संतुलन और आंतरिक संतोष के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों ने रिश्तों में मधुरता, सहयोग, करुणा और क्षमा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र कृष्ण लाल शर्मा ने जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यशाला में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जन अभियान परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक रतनलाल चरपोटा द्वारा किया गया तथा अंत में आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE