नीमच/सिंगोली। तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल एवं टीम द्वारा शुक्रवार को सिंगोली स्थित एक मिष्ठान भंडार पर छापामार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाया गया।
जांच में मौके से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। तहसीलदार द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सिलेंडरों को दिनेश पिता वक्तावर सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है तथा यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।