नीमच। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री तथा शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह 30 मई 2026 को नीमच जिले के प्रवास पर रहेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मंत्री कुशवाह रात्रि 12.20 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन क्रमांक 17605 भगत की कोठी एक्सप्रेस द्वारा नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे।
वे प्रातः 9.15 बजे नीमच रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे तथा वहां से सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 9.20 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर आरक्षित रहेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11.00 बजे नीमच से कुकड़ेश्वर (मनासा) के लिए रवाना होंगे और 11.40 बजे कुकड़ेश्वर पहुंचेंगे।
कुकड़ेश्वर में हनुमंतिया रोड स्थित कुशवाह धर्मशाला में सकल कुशवाह समाज (कुश कल्याण मंच) द्वारा आयोजित छात्र-छात्राओं एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान समारोह में मंत्री कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।