उज्जैन। एनसीसी के 10 दिवसीय सीएटीसी (संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर) के अष्टम दिवस पर स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में गुरुवार को छात्रसैनिकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान छात्रसैनिकों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर, पट्टी बांधना, डूबने की स्थिति में बचाव, अग्नि के प्रकार एवं उन्हें बुझाने के उपाय, तथा भूकंप एवं भूस्खलन जैसी आपदाओं में त्वरित कार्यवाही की जानकारी दी गई। साथ ही विशिष्ट उपकरणों के उपयोग के बारे में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर हनुवंत सिंह द्वारा एसडीईआरएफ उज्जैन टीम को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।