BREAKING NEWS
BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2026, 12:42 pm
BIG REPORT : नौतपा में मौसम ने ली करवट, मंदसौर में 40 डिग्री की तपिश में बरसे बादल, झमाझम बारिश से नागरिकों को मिली भीषण गर्मी से राहत, आज बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। नौतपा के छठे दिन हुई बारिश ने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। शुक्रवार तक जहां तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित था, वहीं शनिवार अलसुबह हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।

जिला मुख्यालय सहित सीतामऊ, खजूरी आंजना, नाहरगढ़, पिपलिया मंडी और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और वातावरण में ठंडक घुल गई। हालांकि जिले के कई हिस्सों में अब भी बादल छाए हुए हैं, जिससे आगे भी मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बारिश के बाद घटकर 36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री से घटकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने मंदसौर जिले के लिए ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तेज आंधी, बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भीषण गर्मी के चलते पिछले कुछ दिनों से दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। लोग घरों में रहने को मजबूर थे और सुबह-शाम ही बाजारों में चहल-पहल दिखाई दे रही थी। बारिश के बाद लोगों ने राहत महसूस की है।

गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी देखने को मिला। जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में लू और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

बारिश से फिलहाल गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और बदल सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE