BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<     VIDEO नीमच में पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का.. <<     खरगोन में माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती- पुलिस कप.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खलघाट संजय.. <<     NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई.. <<     NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा महाविद्यालय में मनाया कारगिल.. <<     KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला.. <<     शाजापुर में शादी के नाम पर सनसनीखेज.. <<     NEWS : 2100 मोरिंगा औषधीय पौधों का वितरण, ग्रामीण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच टाउन हॉल में मेघवाल समाज का प्रतिभा.. <<     VIDEO NEWS: "खिलाड़ियों का हक नहीं छीनने देंगे" नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2026, 1:25 pm
KHABAR : मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता का संदेश, अमलाबाद में हुआ मानसिक स्वास्थ्य संवाद, तनाव और अवसाद से बचाव के बताए उपाय, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति मंदसौर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलाबाद में “मानसिक स्वास्थ्य संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़े भ्रम दूर करना था।

कार्यक्रम में साइकोलॉजिकल काउंसलर ऋषिकेश्वर त्रिवेदी ने मानसिक तनाव, अवसाद एवं भावनात्मक समस्याओं पर खुलकर चर्चा करते हुए समय पर परामर्श लेने की आवश्यकता बताई। वहीं डॉ. हर्ष त्यागी एवं काउंसलर सविता रावल ने तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में डॉ. लेखा तंवर, डॉ. एम.एल. कश्यप एवं डॉ. बंधन कुनिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, आशा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि मानसिक या भावनात्मक समस्या होने पर टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं 1800-891-4416 पर 24 घंटे निःशुल्क और गोपनीय परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE