देवास। शनिवार सुबह शहर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही तेज आंधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई।
अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं।
मौसम खराब रहने के कारण सुबह बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ घंटों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।