नीमच। भारत के सबसे अत्याधुनिक और एमपी-राजस्थान के सबसे बड़े एएसी उद्योग बाबजी एएसी प्लांट पर आज शनिवार को जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा पहुंचे। अन्य अधिकारियों के साथ उद्योग पर पहुंचे कलेक्टर चंद्रा का बाबजी समूह के एमडी हातिम नजमी और डायरेक्टर होजेफा नजमी ने स्वागत किया। इसके पश्चात कलेक्टर ने एएसी ब्लॉक निर्माण की पूरी प्रक्रिया को बारिकी से जाना। इस दौरान बाबजी समूह के एमडी हातिम नजमी ने बताया कि अत्याधुनिक दौर में बाबजी का एएसी ब्लॉक किस तरह राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहा है।
डीएम के साथ कई अधिकारियों ने देखी निर्माण की प्रक्रिया-
झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बाबजी एएसी प्लांट का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के साथ एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार संतोष कुमार, एमपीआईडीसी के अधिकारी अमित सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर सहित तमाम अधिकारियों ने एएसी ब्लॉक के निर्माण की प्रक्रिया को नजदीक से जाना। अधिकारियों को बाबजी समूह के एमडी हातिम नजमी ने ब्लॉक निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
कलेक्टर ने की युवा उद्यमी हातिम नजमी की प्रशंसा-
जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने समूह के एमडी हातिम नजमी और डायरेक्टर होजेफा नजमी के साथ पूरे प्लांट का दौरा किया और ब्लॉक निर्माण की प्रक्रिया को नजदीक से जाना। इस मौके पर कलेक्टर ने युवा उद्यमी हातिम नजमी द्वारा स्थापित उद्योग के सफल संचालन तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचार और उद्यमिता जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं।
बहुत ही कम समय में ब्रांड बना बाबजी का एएसी ब्लॉक-
बाबजी समूह के एमडी हातिम नजमी ने डीएम चंद्रा को बताया कि बहुत ही कम समय में बाबजी का एएसी ब्लॉक ब्रांड बन चुका है। बाबजी का एएसी ब्लॉक अब तक कई लैबों की जांच में खरा उतर चुका है। प्रत्येक परीक्षण में बाबजी के एएसी ब्लॉक की स्ट्रेंथ 5 एमपीए से अधिक पाई गई। जबकि आईएसआई का पैमाना 4 एमपीए स्ट्रेंथ का है। बाबजी के एएसी ब्लॉक को आईएसओ 9001 का सर्टिफिकेट भी प्राप्त है। यहीं वजह है कि आज एमपी-राजस्थान के अधिकांश बड़े बिल्डर और समूह बाबजी के एएसी ब्लॉक का उपयोग कर रहे है जो एमपी के लिए गर्व की बात है।
किसान से लेकर बड़े बिल्डर कर रहे उपयोग-
बाबजी समूह के एमडी हातिम नजमी ने बताया कि एएसी ब्लॉक पूरी तरह फायर प्रुफ, साउंड प्रुफ और वाटर प्रुफ है। बाबजी के एएसी ब्लॉक से निर्माण लागत में 40 प्रतिशत की बचत भी होती है। यहीं वजह है कि आज किसानों से लेकर बड़े बिल्डर तक इस ब्लॉक का उपयोग कर रहे हैं।