BREAKING NEWS
BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2026, 3:04 pm
KHABAR : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यशाला, तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प, धुंधड़का में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, तंबाकू के दुष्प्रभावों से कराया अवगत, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति, मंदसौर द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2026 के अवसर पर विशेष जागरूकता सप्ताह (25 से 31 मई) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधड़का में तंबाकू मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान ने बताया कि इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम ष्निकोटिन और तंबाकू की लत का आकर्षण बेनकाब करेंष् रखी गई है। इसी उद्देश्य से आमजन एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यशाला में नोडल अधिकारी डॉ. लेखा तंवर ने आशा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों सहित अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसके साथ ही यह व्यक्ति और परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को भी प्रभावित करता है।

उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में संचालित तंबाकू त्याग केंद्र (टीसीसी) के माध्यम से तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में जिला मीडिया अधिकारी डॉ. एम. कश्यप, बीईई श्रीमती चंद्रकांता निगवाल एवं बीसीएम श्री जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

जिला स्वास्थ्य समिति ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। तंबाकू छोड़ने में सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-11-2356 (सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक) पर संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE