BREAKING NEWS
BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2026, 3:24 pm
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित, बिना नम्बर प्लेट वाहनों पर होगी सख्त कार्यवाही, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विगत वर्ष जून, जुलाई एवं अगस्त माह के दौरान जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान बताया गया कि उक्त अवधि में 229 दुर्घटना प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 63 लोगों की मृत्यु तथा 280 व्यक्ति घायल हुए थे, इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने इस वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली जनहानि में कम से कम 50 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

बैठक में जिले के चिन्हित 1 ब्लैक स्पॉट एवं 28 रेड स्पॉट पर की जा रही कार्यवाहियों की बिंदुवार समीक्षा की गई, कलेक्टर ने ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित फूलमाल फाटा क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए साथ ही दाहोद की ओर से आने वाले तेज गति वाले वाहनों की गति नियंत्रित करने हेतु रम्बल स्ट्रिप लगाए जाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए उन्होंने उक्त कार्यवाही की 7 दिवस में अनिवार्य रूप से कम्प्लायंस प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को आवश्यक यातायात संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेट्रोलिंग टीम की सक्रिय उपस्थिति झाबुआ क्षेत्र में भी सुनिश्चित करने को कहा ताकि दुर्घटनाओं की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।

बैठक में पारा फाटा स्थित टी-जंक्शन को दुर्घटना संभावित क्षेत्र बताते हुए वहां गति अवरोधक निर्मित करने के निर्देश दिए गए कलेक्टर ने कहा कि ऐसे स्थानों पर आवश्यक तकनीकी सुधार कर दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जाए।

बैठक में चालानी कार्यवाहियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक कुल 11 हजार 712 चालानी कार्यवाहियां की जा चुकी हैं इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 7 हजार 200, बिना सीट बेल्ट 737, बिना नम्बर प्लेट 396, नो पार्किंग 240 तथा ओवरलोडिंग के 307 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाए उन्होंने बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों को राजसात करने के निर्देश दिए साथ ही ओवरलोडिंग रोकने हेतु बस ऑपरेटरों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को कहा।

बैठक में नगर पालिका राणापुर द्वारा बस स्टैण्ड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने हेतु चलाए गए अभियान की सराहना की गई, कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उक्त क्षेत्र को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी एवं ड्यूटी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए इसके साथ ही झाबुआ बस स्टैण्ड क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रधानमंत्री कैशलेस उपचार योजना की भी समीक्षा की गई कलेक्टर ने TMS एवं e-DAR के माध्यम से सड़क दुर्घटना प्रकरणों की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने तथा अस्पतालों के माध्यम से उपचार संबंधी क्लेम समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना के गोल्डन ऑवर के दौरान किसी भी घायल व्यक्ति को उपचार देने से कोई भी अस्पताल इंकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद प्रारंभिक एक घंटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इस अवधि में समय पर उपचार उपलब्ध कराकर अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।

बैठक में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा जनजागरूकता गतिविधियों को लगातार संचालित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर सी. एस सोलंकी, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मण्डलोई, जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE