नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 14 जून को दोपहर 3 बजे लायंस डेन, नीमच में आयोजित की जाएगी।
बैठक में भाजपा के संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा एवं विधायक माधव मारू सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत एवं जनपद प्रतिनिधि, नगर निकायों के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के जिला संयोजक उपस्थित रहेंगे।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न अभियानों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अपेक्षित श्रेणी के सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।