BREAKING NEWS
स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही,5बेटियों.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0ः ग्राम मोया में साइबर सुरक्षा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खिमला हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर उठे.. <<     KHABAR : सरस्वती शिशु मंदिर आंतरी के सफलतम 25 वर्ष.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सियासी.. <<     KHABAR : झाबुआ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दालौदा और ढाबों पर अवैध.. <<     शहडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 267 किलो गांजा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बांगरेड़ की जर्जर सड़क पर ग्रामीणों की.. <<     खरगोन के कसरावद में मोहर्रम पर निकले 60.. <<     KHABAR : शासकीय आईटीआई में एडमिशन के लिए अब सिर्फ.. <<     रामपुरा में मोहर्रम पर निकला 15 ताजियों का.. <<     REPORT : एमपी के सैलाना में आबकारी विभाग की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिवृष्टि से निपटने अलर्ट मोड पर प्रशासन,.. <<     KHABAR : पांच बेटियों के बाद जन्मे इकलौते बेटे को.. <<     KHABAR : पेड़ के नीचे पाठशाला, हरदा के आदिवासी.. <<     KHABAR : मंत्री निर्मला भूरिया ने पल्स पोलियो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2026, 1:27 pm
KHABAR : बांगरेड़ की जर्जर सड़क पर ग्रामीणों की उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से गुहार, बोले- गड्ढों में तब्दील हो चुकी है सड़क, ज्ञापन सौंप की जल्द निर्माण की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के ग्राम बांगरेड़ की वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मंदसौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह मांग रखी और सड़क निर्माण शीघ्र कराने की अपील की।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बांगरेड़ के अंतर्गत नागेश्वर मंदिर से नई आबादी, लक्ष्मीपुरा, श्मशान घाट एवं बालाजी मंदिर तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है और बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है।

उन्होंने कहा कि यह मार्ग आसपास के 2 से 3 किलोमीटर क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है। इसी रास्ते से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र तक मरीजों को ले जाने में भी गंभीर कठिनाई आती है, जिससे आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवा प्रभावित होती है और मरीजों की जान पर संकट बना रहता है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन एवं विभाग को आवेदन दिए जा चुके हैं तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन केवल औपचारिक कार्रवाई कर शिकायतें बंद कर दी गईं, जबकि सड़क निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री से जनहित को देखते हुए शीघ्र सड़क निर्माण के निर्देश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए जीवनरेखा है, जिसके निर्माण से विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों एवं आमजन की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE