BREAKING NEWS
KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2026, 1:30 pm
BIG NEWS : बारिश से क्षतिग्रस्त मकान का भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिया जायजा, पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, प्रशासन को शीघ्र सर्वे के निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ा में लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मकान का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने निरीक्षण किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा के निर्देश पर पीड़ित ओमप्रकाश मालवीय के परिवार से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और भारतीय जनता पार्टी प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

राजेश दीक्षित ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से क्षतिग्रस्त मकान का शीघ्र सर्वे कर शासन की नियमानुसार मिलने वाली राहत राशि एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, सोशल मीडिया जिला संयोजक इंद्रजीत भट्ट, मंडल महामंत्री समरथ गहलोत, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, कृष्णपाल सिंह शक्तावत सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा त्वरित सहायता और संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE