BREAKING NEWS
NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 6:07 pm
KHABAR : पटवारियों ने दोहराई पांच सूत्रीय मांगें, नहीं मानी गईं तो अगस्त माह की इस तारीख से जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर के पटवारियों ने वर्षों से लंबित पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलदार मनासा के माध्यम से प्रेषित किया गया। संगठन ने मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन एवं 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पटवारी संवर्ग की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लंबे समय से शासन स्तर पर प्रयासरत है। अक्टूबर 2025 में मुख्यमंत्री से हुई भेंट के दौरान पटवारी महाधिवेशन आयोजित कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक न तो महाधिवेशन की तिथि घोषित की गई और न ही लंबित मांगों पर कोई निर्णय लिया गया।

पटवारी संघ ने अपनी प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू लागू करने, पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान करने, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा शीघ्र आयोजित करने, राजस्व न्यायालयीन प्रकरणों में कार्यरत पटवारियों को न्यायिक संरक्षण (जज प्रोटेक्शन एक्ट) के दायरे में शामिल करने, विभिन्न योजनाओं के लंबित मानदेय का भुगतान करने तथा संघ पदाधिकारियों के स्थानांतरण नीति के विरुद्ध किए गए तबादलों को निरस्त करने की मांग उठाई है। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए नियमित परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने की मांग भी की गई है।

संघ ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को जिलास्तर पर ज्ञापन सौंपने एवं 15 से 17 जुलाई तक तीन दिवसीय सांकेतिक सामूहिक अवकाश के बावजूद कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है। इसके तहत 20 से 23 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा, 24 से 27 जुलाई तक शासकीय व्हाट्सएप एवं अन्य समूहों का बहिष्कार किया जाएगा, 28 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार रहेगा तथा 3 अगस्त 2026 से मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

संघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान यदि किसी भी तहसील में पटवारियों के विरुद्ध दमनात्मक कार्रवाई की जाती है तो आंदोलन तत्काल अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित कर दिया जाएगा। साथ ही किसानों एवं आमजन को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE