BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2026, 2:58 pm
KHABAR : ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख का मशरूका जप्त, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-


खरगोन जिले के कसरावद के थाना बलकवाड़ा खलटाका चौकी पुलिस ने ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाले शातिर अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1860 लीटर ऑयल सहित 22 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया है।

पिछले एक माह में बलकवाड़ा क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों के बंद होने की शिकायत पर विद्युत विभाग ने जांच की तो ट्रांसफार्मर के नीचे कट लगाकर ऑयल चोरी होना पाया गया। थाना बलकवाड़ा में 5 अपराध दर्ज हुए, जिसमें 4 लाख 9 हजार कीमत का 1860 लीटर ऑयल चोरी गया था।

एडिशनल एसपी शकुंतला रुहल के निर्देशन, एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी सागर चौहान व चौकी प्रभारी मिथुन चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्राम रुपखेड़ा के करण को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने साथियों के साथ चोरी कर धरमपुरी निवासी शाहवाज उर्फ राजा को ऑयल बेचना कबूला।

जप्त मशरूका - 1860 लीटर ऑयल (4.09 लाख), बलेनो कार (10 लाख), इको कार (5 लाख), ओमनी वैन (3 लाख) कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपये।

गिरफ्तार आरोपी -
1. करण पिता सुरला डावर, 22 वर्ष, निवासी रुपखेड़ा
2. पप्पू पिता बद्री कवचे, 30 वर्ष, निवासी कुंडिया
3. बबलू पिता करण चौहान, 20 वर्ष, निवासी कुंडिया
4. शाहवाज उर्फ राजा खान, 25 वर्ष, निवासी धरमपुरी

पूछताछ में आरोपियों ने खरगोन के खलटाका, कसरावद, मेनगांव, सेगांव, बड़वानी के जुलवानिया, ठीकरी तथा धार के धमनोद, धरमपुरी में भी चोरी करना कबूला है। आरोपी पप्पू पर पूर्व से अपहरण, बलात्कार व आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE