BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2026, 1:37 pm
BIG NEWS : भादसोड़ा में रात के अंधेरे में आखिर कौन कर रहा था ट्रकों के पास खेल? पुलिस पहुंची तो सामने आया पूरा खेल, तीन आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं पुलिस थाना भादसोड़ा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी का 145 लीटर अवैध डीजल जब्त किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर डीजल चोरी में प्रयुक्त सामान और दो आइशर ट्रक भी जब्त किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भादसोड़ा चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भादसोड़ा मेन चौराहे पर प्यारजी माली के मकान के सामने खड़े दो ट्रकों से डीजल चोरी किया जा रहा है।

सूचना पर डीएसटी ने भादसोड़ा थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। यहां दो ट्रकों से डीजल चोरी करते हुए नानूराम पिता प्यारा माली निवासी भादसोड़ा, ट्रक चालक मानसिंह पिता कैलाशचंद्र मीणा (29) निवासी फतेहपुर, थाना जहाजपुर, जिला भीलवाड़ा तथा सांवरमल पिता मदनलाल गुर्जर (29) निवासी रायपुरिया, थाना शक्करगढ़, जिला भीलवाड़ा को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ 145 लीटर डीजल, कंटेनर एवं दो आइशर ट्रक जब्त किए।

टैंकर और ट्रकों से डीजल चोरी करने का आरोप-
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नानूराम माली भादसोड़ा चौराहे पर अपने मकान के सामने हाईवे पर खड़े चित्तौड़गढ़-उदयपुर आने-जाने वाले टैंकरों एवं ट्रकों से पेट्रोल-डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ चोरी करवाता था। चोरी किए गए डीजल को कम कीमत में खरीदकर अवैध रूप से भंडारण करने और स्थानीय ग्राहकों को अधिक कीमत पर चोरी-छिपे बेचने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार इसी स्थान से पूर्व में भी आरोपी के भाई प्रेम माली के कब्जे से अवैध पेट्रोल एवं डीजल जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम-
कार्रवाई में डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रामकेश, देवेंद्र, जगदीश, रतन सिंह, बलराम गुर्जर, मनोज कुमार एवं अमित कुमार शामिल रहे। वहीं भादसोड़ा थाना पुलिस की ओर से एएसआई जीवन सिंह, कांस्टेबल खूबचंद एवं वीरेंद्र सिंह ने कार्रवाई में सहयोग किया।

पुलिस ने आमजन से की अपील-
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि हाईवे पर खुले में ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण एवं बिक्री करना जान-माल के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। ऐसी गतिविधियों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस ने संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7300453344 पर देने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE