BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2026, 1:04 pm
BIG NEWS : मंदसौर का अफीम गोदाम रोड और रात का काला अंधेरा, जब कार साइड में लगाने की बात पर शुरू हुई बहस ने लिया हिंसक रूप तो मौके पर जुटे कई लोग, तीन दोस्तों के साथ मारपीट, दो घायल अस्पताल में भर्ती, अब खाकी जुटी जांच में, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के अफीम गोदाम रोड पर मंगलवार रात करीब 12 बजे कार सवार तीन दोस्तों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों से कहासुनी के बाद 15 से 20 लोग मौके पर पहुंचे, जिनमें से कुछ लोगों ने तीनों दोस्तों पर हमला कर दिया। घटना में तीनों घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल राकेश पाटीदार (32), निवासी ग्राम अघोरिया, के सिर में करीब 10 टांके आए हैं, जबकि राहुल मीणा (24), निवासी रामटेकरी-जमीदार कॉलोनी, के सिर में सात टांके लगे हैं। दोनों का जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में उपचार जारी है। वहीं, तीसरे दोस्त अजय ग्वाला, निवासी अभिनंदन नगर, को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

इंडिकेटर को लेकर शुरू हुआ विवाद-
जानकारी के अनुसार, राकेश, राहुल और अजय तीनों दोस्त हैं। मंगलवार रात वे कार से अफीम गोदाम रोड पर पिज्जा खाने गए थे। इसी दौरान ट्रैफिक बढ़ने पर राकेश ने कार सड़क किनारे खड़ी की। आरोप है कि तभी बाइक सवार दो युवकों ने इंडिकेटर दिए बिना कार साइड में लेने की बात को लेकर उनसे विवाद शुरू कर दिया। कार सवारों ने इंडिकेटर देने की बात कही, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी।

पीछे से हमला करने का आरोप-
पीड़ितों के मुताबिक, कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों ने कुछ अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कार से उतरते ही तीनों दोस्तों पर पीछे से हमला कर दिया गया। मौके पर करीब 15 से 20 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने उनके साथ मारपीट की।

राहुल के अनुसार, हमलावरों ने हाथों में मोटे कड़े पहन रखे थे, जिनसे उनके सिर में चोटें आईं। पीड़ितों ने हमलावरों के पास कुछ हथियार होने की आशंका भी जताई। हालांकि, तीनों घायल किसी भी हमलावर की पहचान नहीं कर सके।

घायल दोस्त ही लेकर पहुंचा अस्पताल-
मारपीट में घायल अजय ने ही राकेश और राहुल को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE