BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2022, 2:49 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 163 पदों के लिए आयोजित हुई थी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, अब सफल अभ्यर्थियों को इस तारीख तक देनी होगी पुलिस लाइन में उपस्थिति, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में 163 पदों पर आयोजित हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम गुरुवार रात्रि को जारी कर दिया गया है। राजस्थान पुलिस व जिला चित्तौड़गढ़ की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किया गया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 25 नवम्बर को प्रातः 9 बजे पुलिस लाईन चित्तौड़गढ़ में समस्त मूल दस्तावेज के साथ उपस्थिति देनी होगी।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा जिला चित्तौडगढ में कानि. सामान्य ड्यूटी के वर्गवार 163 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा दिनांक 30.10.2022 व 31.10.2022 को रेंज मुख्यालय उदयपुर में महाराणा भूपाल स्टेडियम उदयपुर (भण्डारी दर्षक मण्डप) चेतक सर्कल उदयपुर में आयोजित कर गठित बोर्ड द्वारा चयन सूची तैयार की गई है। जिला चित्तौडगढ के लिये विज्ञापित कुल 163 पदों में से उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा के चयनित अभ्यार्थियों से ओबीसी वर्ग के 03 पुरूष अभ्यार्थियों को पूर्व में इस जिले को आवंटित किये जा चुके है ।

पुलिस अधीक्षक भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान जयपुर द्वारा उक्त चयन सूची का अनुमोदन किया गया है । अतः चयनित अभ्यार्थियों का परिणाम राजस्थान पुलिस की वेबसाईट पर एवं जिला चित्तौडगढ की वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। चयनित अभ्यार्थियों की सूची कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला चित्तौडगढ व रिर्जव पुलिस लाईन , जिला चित्तौडगढ के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवा दी गई है । परीक्षा परीणाम प्रकाशन में पूर्ण सावधानी बरती गई है । फिर भी इस कार्यालय की सूचना को अधिकृत माना जावे।

चयनित अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि कॉस्टेबल सामान्य पद पर नियुक्ति हेतु मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण ,समस्त मूल दस्तावेज की जॉच दिनांक 25.11.2022 को रिर्जव पुलिस लाईन जिला चित्तौडगढ में की जानी है । अतः प्रकाशित विज्ञप्ति संख्या 2305 दिनांक 29.10.2021 की बिन्दू संख्या 11 में वर्णितानुसार समस्त मूल प्रमाण पत्र व इनकी 01-01 फोटो प्रति स्वयं प्रमाणित की हुई व हाल ही में खीचें गये पासपोर्ट साईज के 10 रंगीन फोटो ,कार्मिक विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ-7 (1)डीओपी/ए-प्प्/2019 दिनांक 20.10.2019 के क्रम में आर्थिक पिछड़ा वर्ग अभ्यार्थियों का आवेदन वर्ष से पूर्व के एक वित्तीय वर्ष अर्थात वर्ष 2020-21 आय का ऑन लाईन जारी प्रमाण पत्र ,विवाहित होने पर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र , शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र ,मूल निवासी प्रमाण पत्र अन्तिम षिक्षा ग्रहण करने वाले शैक्षणिक  संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र , दो राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र (छः माह से अधिक पुराने न हो एवं रिश्तेदार द्वारा जारी किया हुआ न हो ) दो फोटो पहचान पत्र , विशेष योग्यता प्रमाण पत्र (एन.सी.सी./ होमगार्ड/डिप्लोमा ) , दहेज नहीं लेने सम्बन्धी शपथ पत्र , विवाहित हो तो दिनांक 01.06.2002 के पश्चात दो से अधिक संतान नहीं होने संबंधी शपथ पत्र , एक से अधिक जीवित पति/पत्नी नहीं होने संबंधी शपथ पत्र  , आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित नहीं होने या सजायाफता नहीं होने के सम्बन्ध में घोषणा पत्र,  भूतपूर्व सैनिक होने की स्थिति में एन.ओ.सी./ डिस्चार्ज प्रमाण पत्र /पेंषनर प्रमाण पत्र (पीपीओ की प्रति ) , विधवा के मामले में अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र , तलाक शुदा होने की स्थिति में विवाह विच्छेद का दस्तावेज (न्यायालय की डिक्री ) , ध्रुमपान/तम्बाकू सेवन नहीं करने का शपथ पत्र आदि समस्त प्रमाण पत्रों सहित एवं आवष्यक तैयारी के साथ दिनांक 25.11.2022 को प्रातः 09.00 बजे तक रिजर्व पुलिस लाईन चित्तौडगढ में उपस्थित होना सुनिष्चित करें । अभ्यार्थियों को इस संबंध में किसी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा । अभ्यार्थियों का उपस्थिति देने के उपरान्त बायोमेट्रिक सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जावेगा । अतः सभी अभ्यार्थीगण स्वास्थ्य परीक्षण तक रूकने की आवश्यक तैयारी के साथ आयेगें । अन्य पिछड़ा वर्ग ,अति पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेज  सत्यापन के उपरान्त ही नियुक्ति दी जावेगी । 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE