गरोठ। ग्राम पंचायत पावटी में आज थाना गरोठ और ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीणों के बीच में नशा मुक्ति और जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर के द्वारा ग्रामीणजनों को सरल शब्दों में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया तथा होने वाली हानियों एवं नशे से होने वाले अपराध के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी तारणेकर, एसडीओपी सोनू परमार, एसआई एचके चौधरी, सचिव अभिजीत भदौरिया, सहायक सचिव मोहन गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।