शाजापुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन में आज दिनांक 11 नवंबर 2022 को रक्षित केंद्र शाजापुर जिला शाजापुर में पुलिस विभाग में सामूहिकता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए जनरल परेड का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की विभिन्न पुलिस इकाई के अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए। परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा ली गई। परेड कमांडर विक्रम सिंह भदौरिया एवं सहायक परेड कमांडर सीमा मौर्य रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया गया। परेड समाप्ति के उपरांत पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान रेडियो ऑफिस, एसएएफ बैरिक, एसएएफ मैश, एसएएफ कार्यालय, रक्षित निरीक्षक कार्यालय, निर्माणाधीन आवास, निर्माणाधीन डॉक कैनल एवं पुलिस आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आवास में रहने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनका निराकरण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपा डोडवे, उप पुलिस अधीक्षक अजाक केके शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी बेरछा भविष्य भास्कर उपस्थित रहे।