BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 4:04 pm
KHABAR : आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ, आम नागरिकों में सदस्यता लेने के लिए दिखा उत्साह, 15 जनवरी तक चलेगा अभियान, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर  

Share On:-

नीमच । आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन विस्तार हेतु एवं 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है । आज उसी तारतम्य में आम आदमी पार्टी का 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाले सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला स्तर पर विजय टॉकीज चौराहे पर प्रथम टेबल लगाकर प्रारंभ करी।

आज की सदस्यता अभियान की शुरुआत जैसे ही हुई आम नागरिकों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संकल्प लिया की प्रदेश में 2023 के चुनाव में हम इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार को मध्यप्रदेश में भी स्थापित करेंगे। आम नागरिकों ने इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करते हुए एक बड़ी बात कही कि जब दिल्ली और पंजाब में टैक्स के बदले बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार महिला सम्मान जैसी सभी सुविधाएं मिल सकती हैं तो क्या कारण है कि मध्य प्रदेश में वह सुविधाएं आम नागरिकों को नहीं मिल रही और यह सर्वविदित हैं कि दिल्ली सरकार इतनी सुविधाएं देने के बाद भी फायदे का बजट पेश करती हैं वहीं पर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार कोई भी सुविधा ना देने के बाद भी प्रत्येक महीने हजारों करोड़ रुपए का कर्जा लेती है।

आज की सदस्यता अभियान की शुरुआत आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने आम नागरिकों को सदस्यता प्रदान कर करी। इस अवसर पर आप के संगठन मंत्री चंद्रेश सेन, महिला शक्ति जिलाध्यक्ष राजेंद्र कौर, अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बालचंद वर्मा, युवा संगठन के विशाल नागदा, कृष्ण गोपाल नागदा, मनीष नागदा, जाकिर मंसूरी एवं महिला शक्ति की चित्रा कुमारी शर्मा एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि हमने नीमच जिले के लिए इस 1 महीने में 5000 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है और आज  के उत्साह को देखते हुए हम कह सकते हैं कि हम यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE