BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 5:48 pm
KHABAR : व्यक्ति पद से नही अपने कर्मो से बड़ा बनता है- अटोलिया, बूढा मंडल का मीडिया सेल में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

मल्हारगढ़। भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है कब किसको कहा बिठा दे पता ही नही चलता है हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जो राष्ट्रहित में काम कर रही है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कही वह आक्या बिका चौबीसा मगरा गो शाला प्रांगण में मीडिया सेल के एक दिवसीय प्रशिक्षण पर बोल रहे थे।

अटोलिया ने कहा व्यक्ति जन्म से नही कर्म से महापुरुष बनता है नही तो एक चाय बेचने वाला विश्व का नेता और देश का प्रधानमंत्री नही बन सकता है और रामनाथ कोविंद व द्रोपती मुर्मू देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति नही बन सकते है, भाजपा वह पार्टी है जो गरीबो की चिंता करती है। यह पद प्रतिष्ठा माया यह तो ईश्वर की कृपा मान लेना चाहिए। भाजपा व्यक्ति की नही एक विचार धारा की पार्टी है। प्रशिक्षण में युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष हितेश शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री व मण्डल प्रभारी नरेंद्र पाटीदार, आईटी सेल प्रभारी इंद्रजीत भट्ट, वक्ता के रूप तथा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, किसान मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष फूलसिंह चौहान, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष गोपाल पोरवाल, सरपंच राजेश पाटीदार ने प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता की गई है। 

इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि दिलीपसिंह आरडी, प्रहलाद डांगी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन डांगी, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल धाकड़, जनपद प्रतिनिधि शांतिलाल गवरी, रामप्रताप पाटीदार, पूर्व भाजपा जिला मंत्री उमेंद्र सिंह परिहार, प्रभुदास बैरागी, सज्जन सिंह चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी एवं आईटी सेल प्रभारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री सुनील शर्मा तथा आभार शंभूलाल सेन ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE