BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 12:16 pm
KHABAR : जिले की नवगठित 29 ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन पोर्टल बन्द होने से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा- गुर्जर, पढ़े खबर 

Share On:-

मन्दसौर। जिले की नवगठित 29 ग्राम पंचायतों में पिछले 6 माह से ऑनलाइन पोर्टल बन्द होने से विकास कार्यो सहित जनता के मूलभूत कार्यो सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से ग्रामीणों को वंचित होना पड़ रहा है।

आज इस सम्बंध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री महेन्द्र सिंह गुर्जर ने प्रभावित ग्राम पंचायतों के सरपंच प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला कलेक्टर गौतम सिंह से मुलाकात कर शासन स्तर से उक्त समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। इस अवसर पर गुर्जर ने जिला कलेक्टर से पोर्टल बन्द होने के कारण मनरेगा, संबल, हितग्राही मूलक योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं से ग्रामवासियों को लाभ नही मिलने से अवगत कराया। 
जिला कलेक्टर ने सरपंच प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है कि उक्त समस्या का शासन स्तर से शीघ्र निराकरण कराने की पहल करेंगे।

इस अवसर पर मन्दसौर जनपद क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत जाकेंडा सरपंच प्रतिनिधि बालेश्वर पाटीदार, ग्राम पंचायत भूकी सरपंच बालूराम गुर्जर, ग्राम पंचायत दमदम प्रतिनिधि विनोद जटिया, ग्राम पंचायत हेदरवास रंगलाल धनगर, ग्राम पंचायत पिपलखेड़ी आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE