BREAKING NEWS
KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 3:25 pm
BIG NEWS : 16 साल की किशोरी और कोचिंग जाने का रास्ता, जैसे ही घर से निकली 10 वीं की छात्रा तो पीछे से पहुंचा अल्तमस, फिर जब दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम तो सहम उठा इलाका, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। शहर के ऐशबाग इलाके में 10 वीं की छात्रा के साथ ऑटो चालक ने रेप किया। आरोपी उसे सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास से बहला-फुसलाकर आनंद नगर लेकर गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने छात्रा के साथ रेप की बात कबूल ली है।

पुलिस के मुताबिक, अहमद कॉलोनी निवासी 16 साल की किशोरी 10वीं की स्टूडेंट है। 10 दिसंबर को शाम करीब पांच बजे हर रोज की तरह घर से कोचिंग के लिए निकली। छात्रा जब सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास पहुंची तो उसे कॉलोनी में रहने वाला अल्तमस मिला। उसने छात्रा को घूमने चलने को कहा। साथ ही छात्रा को घुमाने की बात कहकर आनंद नगर लेकर पहुंचा। यहां उसके साथ किसी होटल में रेप किया। रात करीब 8 बजे अल्तमस ने छात्रा को उसके घर के नजदीक छोड़ दिया। जहां से छात्रा घर चली गई।

घर पहुंचने के बाद बदला छात्रा का व्यवहार- 
घटना के बाद से छात्रा घर में गुमसुम रहने लगी। कई दिन से लगातार बेटी को गुमसुम देख, मां ने शुक्रवार को उससे व्यवहार में बदलाव की वजह पूछी। छात्रा ने पूछताछ में मां को बताया कि अल्तमस ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद मां , बेटी को लेकर ऐशबाग थाने पहुंची। यहां घटना के बारे में बताया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अल्तमस के खिलाफ रेप, अपहरण समेत अन्य धारा में मामला दर्ज किया। साथ ही रात में ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी- 
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका पिछले चार माह से पीछा कर रहा था। वह कोचिंग के लिए जब भी निकलती थी तो आरोपी उसका पीछा करते हुए आता था। 10 दिसंबर को भी आरोपी उसका पीछा करते हुए सुभाष फाटक तक पहुंचा। यहां से वह बहला-फुसला कर उसे आनंद नगर लेकर गया। छात्रा ने जब रेप का विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE