BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 7:46 pm
KHABAR : कनेरा घाट की 3 किमी सड़क बनी आमजन के लिए आफत, वैकल्पिक मार्गो की ओर भी ध्यान दे सरकार- कांग्रेस नेता रांका, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। मध्यप्रदेश में भले ही दावे किए जा रहे हो कि सड़को का जाल बिछा दिया गया, मगर इन दावों की पोल धरातल पर खुलती दिख रही हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका ने सरकार की कथनी और करनी पर आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका से मध्यप्रदेश कि सड़कों की तुलना करने वाले सीएम शिवराज को एक बार जावद की सड़कों को देखना चाहिये। जाट कनेरा को जावद से जोडने वाले मुख्य मार्ग पर 3 किलोमीटर की सड़क आफत बन चुकी हैं। जबकि रतनगढ घाट सेक्शन के निर्माण में यह वैकल्पिक मार्ग है सरकार ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से परिवहन करने के आदेश तो दे दिए मगर वैकल्पिक मार्गो को भी देख लेना चाहिए। सभी वैकल्पिक मार्गो की दुर्दशा ऐसी हैं कि अगर किसी के पेट में पथरी हो तो इन सड़कों से बाहर आ जाए।  

कांग्रेस नेता रांका ने आगे बताया कि कनेरा घाट के नजदीक ही क्षेत्र के विधायक एवं वर्तमान में मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का फार्म हाउस है जहाँ क्षेत्र की जनता उनसे मिलने आती हैं इसके बावजूद जनता की पीड़ा को समझा नहीं जा रहा हैं। रांका ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लगातार बताया जा रहा हैं कि सड़क हमारे लिए जरूरी है इस पर कोई ध्यान क्यो नहीं दे रहा।

रांका ने रतनगढ घाट सेक्शन पर बोलते हुए कहा कि जावदा नीमड़ी होकर आने वाले वाहनों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा हैं, ग्रामीण आदिवासी अंचल के टूटी सड़क होने से धूल के गुबार उढते दिख रहे है, रात्रि में अनजान यात्री को पता भी नहीं चलता कि सिंगोली मार्ग किधर हैं, टूटी सड़क होने से कनेरा क्षेत्र में कभी भी हादसा हो सकता हैं। मध्यप्रदेश सरकार को तुरन्त इस मामले को संज्ञान में लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अनहोंनी न हो। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE