BREAKING NEWS
KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2022, 11:47 am
BIG NEWS : मजदूरी पर गई महिला तो परिजनों को हुआ शक, जब वापस लौटी घर तो काका ससुर का लड़का विक्रम बना हैवान, फिर जैसे ही पेड़ से बांधकर दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम तो सहम उठी पीड़िता, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। घटना आलोट के तारागढ़ गांव की है जहां एक महिला को उसके परिवार के लोगों के साथ गांववालों ने मिलकर बेरहमी से पेड़ से बांधकर पीटा। महिला के सिर में कुल्हाड़ी तक मारी जिसके कारण महिला गंभीर रुप से घायल हुई है। महिला के साथ हो रही बर्बरता का पता चलते ही पुलिस गांव पहुंची और पेड़ से बंधी महिला को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। महिला से बर्बरता की वजह उसके चरित्र पर शक होना बताया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

महिला के साथ बर्बरता
आलोट थाना इलाके के तारागढ़ गांव में महिला के साथ मारपीट की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो मानवता को शर्मसार कर देने वाली हैं। घटना 17 दिसंबर (शनिवार) की बताई जा रही है। महिला शनिवार को ही अपने घर वापस आई थी और परिवार के लोगों ने उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए उसके साथ बर्बरता की। उस पर आरोप लगाया गया कि वो अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। बर्बरता में परिवार के साथ ही गांव के लोग भी शामिल हो गए। पहले तो महिला को घसीटते हुए घर से गांव के चौक पर ले गए और वहां पर एक पेड़ से रस्सी से बांधकर उसे पहले तो लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा और फिर उसके सिर पर कुल्हाड़ी भी मार दी। खून से लथपथ महिला मदद के लिए चीखती चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।

पुलिस ने छुड़ाया, महिला ने सुनाई आपबीती
गांव में महिला के साथ हो रही बर्बरता का पता चलते ही आलोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वो मजदूरी करने जावरा के पास बन्नाखेड़ा गांव गई थी। जहां वह अपनी बुआ के घर पर रहती थी। वहां से लौटकर जब वह अपने घर वापस पहुंची तो काका ससुर के लड़के विक्रम ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और सर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। परिवार और गांव के 8-10 लोग उसे घसीटते हुए लेकर गए और नीम के पेड़ पर बांध दिया। जिसके बाद सभी उसे पुलिस के आने तक पीटते रहे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति थानू लाल, विक्रम नायक, मोहन ,जगदीश सहित कुल 8 लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE