BREAKING NEWS
KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2022, 3:33 pm
BIG NEWS : राजस्थान के झालावाड़ से रवाना हुआ तस्कर, रास्ते में जैसे ही बढ़ा आगे तो मिली खाकी की नाकाबंदी, फिर जब अधिकारियों ने वाहन रोक ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिये ऐसा क्या भरकर ले जा रहा था आरोपी, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। अंतरराज्यीय तस्कर को सुसनेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लाख 20 हजार रुपए का 170 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी कार से गांजा सप्लाई करने लाया था। आरोपी आगज जिले के बड़ोद का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त की है।

एसपी राकेश कुमार सगर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि थाना प्रभारी सुसनेर विजय सागरिया के नेतृत्व में उमरिया रोड निर्माणाधीन सोलर प्लांट के सामने से आरोपी को पकड़ा है। यहां पुलिस टीम चेंकिग कर रही थी। उमरिया गांव तरफ से बिना नंबर की स्विफ्ट कार को रोका। उसमें से 170 किलोग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी सिद्धु पिता भुवान सिंह सौंधिया (24) निवासी ढावला छञी थाना बड़ौद को गिरफ्तार किया।

राजस्थान के झालावाड़ से भरा था गांजा-
आरोपी सिद्धु ने बताया कि अवैध गांजा राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिड़ावा से भरा था। पिड़ावा से वह सुसनेर के उमरिया गांव होते हुए बीजानगरी के गांव ढावला छञी जा रहा था। इस तस्करी में और कौन शामिल है, इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

टीम को 10 हजार का इनाम-
आरोपी को माल सहित पकड़ने में निरीक्षक विजय सागरिया, संजय सिंह राजपूत, आलोक परेटिया, जगदीश पेजवाल, धर्मेन्द्र पाटीदार, शम्भू सिंह जाट, हेमंत सिसोदिया, सुब्रतो शर्मा (सायबर सेल), हरीश यादव, चम्पालाल, दिलीप मीणा, गोवर्धन दांगी, बलराम पटेल, रविंद्र सौराष्ट्रीय, विक्रम वर्मा का सराहनीय योगदान रहा। इस पर पुलिस अधीक्षक 10 हजार के नकद इनाम की घोषणा की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE